राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के प्रयासों से जर्मनी में मरे जवान बेटे की अस्थियां पिता तक पहुंची

रोपड़/ रैलमजरा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। 21 मार्च को गांव रेलमाजरा निवासी राजिंदर सिंह पुत्र नन्ना राणा की जर्मनी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार उसके स्थानीय साथियों ने किया था, लेकिन उसकी अस्थियों को भारत वापस लाने के लिए भटक रहे मजबूर माता-पिता ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को गुहार लगाई थी। जिनके प्रयासों से आज ये अस्थियां भारत पहुंची।

Advertisements

भाजपा जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिजनों ने भाजपा के नवांशहर जिला उपाध्यक्ष कमल शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम माणिक से संपर्क किया, जिसके बाद मामला हमारे संज्ञान में आया और बिना देरी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने युवक की अस्थियो को वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की अस्थीय आज डीसी कार्यालय नवांशहर पहुंची, जिसे वहां के डीसी ने परिवार को सौंप दिया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (भारत सरकार) के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा और भाजपा जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हमेशा विदेशों में फंसे युवाओं के साथ खड़े होकर उनकी वापसी की व्यवस्था की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चेयरमैन लालपुरा और भाजपा अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा के प्रयासों से लीबिया में फंसे करीब एक दर्जन युवा भारत में सुरक्षित अपने घर लौट आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here