Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur कर्मवीर बाली व अन्यों ने मोहल्ला नीलकंठ में आ रही समस्याओं संबंधी...

कर्मवीर बाली व अन्यों ने मोहल्ला नीलकंठ में आ रही समस्याओं संबंधी मेयर को सौंपा ज्ञापन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी की ओर से मोहल्ला नीलकंठ, वार्ड नं 50 के निवासियों ने जिला प्रधान कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में मेयर नगर निगम सुरिन्दर कुमार को एक मैमोरैंडम देकर मोहल्ल में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। जिसमें मुहल्ले की एक गली जो कई सालों से नहीं बन रही और भरती न पडऩे के कारण भारी वाहनों के गुजऱने के कारण पानी की पाईप लाईन टूटने से कई बार रिपेयर करनी पड़ती है। आबादी बढऩे के कारण कूड़े वाली गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए भेजने की मांग की गई। मच्छरों की भरमार के बारे में फौगिंग करवाने के लिए कहा गया।

Advertisements

आज तक कई घरों में पानी की पाईन लाईन न पडऩे के कारण बहुत समस्या आ रही है वहां पाईप लाईन डालने के लिए कहा गया। सारी समस्या सुनने के बाद मेयर साहिब ने भरोसा दिया कि सारे काम जल्दी शुरू हो जायेंगे, मुहल्ले में किसी भी कारण समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर नरिन्दर सिंह, नीरज शर्मा, मदन दत्ता, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here