Tuesday, October 20, 2026
Home Latest शैल घई बने हिंदू सनातन महासंघ तलवाड़ा के अध्यक्ष

शैल घई बने हिंदू सनातन महासंघ तलवाड़ा के अध्यक्ष

तलवाड़ा़ (द स्टैलर न्यूज़)। तलवाड़ा़ के लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में हिंदू सनातन महासंघ तलवाड़ा इकाई की बैठक महासंघ के महासचिव नंद किशोर पूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे हिंदू सनातन महासंघ पंजाब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह पलाहा सहित गणमान्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित हुए। बैठक का संचालन महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव जख्मी ने किया। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से शैल घई को हिंदू सनातन महासंघ तलवाड़ा के अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।

Advertisements

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह पलाहा ने तलवाड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष शैल घई को बधाई देते हुए कहा कि उनका समस्त परिवार सनातनी कार्यों को समर्पित है व देश धर्म के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और विश्वास के कारण ही उनको महासंघ का नेतृत्व सौंपा गया है जिसे वो पूरी निष्ठा से निभायेंगे। पलाहा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू सनातन महासंघ सभी धर्मों का आदर करता है लेकिन जेहादी मानसिकता, देश की अखंडता को नुक्सान पहुंचाने वाले संगठन, धर्म परिवर्तन, लव जेहाद, गौ वंश पर अत्याचार जैसे घिनौने कृत्य करने वाले लोग चाहे वो किसी भी धर्म संप्रदाय से हों उन पर कड़ी कानूनी कारवाई व सामाजिक वहिष्कार किया जाएगा।

ऐसी देश धर्म विरोधी मानसिकता के विरुद्ध महासंघ का संघर्ष सदैव जारी रहेगा।इस अवसर पर विनोद कुमार मिठू, राकेश घई, सुनील ठाकुर, रोहित ठाकुर, सुनील सोनी, तरुण शर्मा, अनीश कुमार, सुशांत घई, लखविंदर सिंह लक्की, शिव शर्मा, खेमन, शुभम, अमन, हिमांशु व भारी संख्या में सनातनी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here