Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही मेें 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट शुुरु

जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही मेें 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट शुुरु

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में शुरु हुई। इस एथलेटिक्स मीट में मुख्य मेहमान के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह व विशेष मेहमान के तौर पर सोनालिका इंडस्ट्री से एस.के पोमरा ने शिरकत की। इस दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने विद्यार्थियों की प्रमुख प्राप्तियों का जिक्र करते हुए आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

Advertisements

मुख्य मेहमान व विशेष मेहमान ने अपने संबोधन में जीवन में खेल की महत्ता के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में अहम योगदान डालने के लिए कहा। इस दौरान विद्यालय की ओर से मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुकाबलों के बारे में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि अंडर-17 लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में पंजाब(बठिंडा) की संध्या पहले, पंजाब(होशियारपुर) की तमन्ना दूसरे व हिमाचल प्रदेश(पंडोह) की अंकिता तीसरे स्थान पर रही।

अंडर-17 लडक़ों की 200 मीटर दौड़ में जम्मू-कश्मीर(बारामूला) का अहशम अमीन पहले, हिमाचल प्रदेश(किन्नौर) का करन दूसरे व पंजाब(बठिंडा) का अंशू तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक संजीव कुमार, खेल अध्यापक जसविंदर सिंह, रजनी पठानिया, सुरिंदर कुमार, सीता राम बांसल, राकेश सोनी, समरजीत भाटिया, सोनिका वशिष्ट, दीपिका शर्मा, गुरदीप कौर, रजिंदर सिंह ज्ञानी, मोहम्मद जकी, रविंदर, गणेश कुमार, भारत जसरोटिया, हरिंदरजीत सिंह, संतोष कुमारी यादव, संदीप शर्मा, उमेश भारद्वाज, पुनीत कुमार चंदा, शिव चंद, अंकुर, अरुणा, ध्रुव चौहान, भूपिंदर कुमार, मंजीत सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here