Tuesday, October 20, 2026
Home Latest समूहगान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भरा देशभक्ति का जज्बा

समूहगान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भरा देशभक्ति का जज्बा

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक समिति की ओर से आज गोलबाग स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक में समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक समिति के अध्यक्ष डा. राकेश शर्मा ने की। प्रतियोगिता में जिले के 15 स्कूलों के विद्यार्थियों ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसीपी मेहताब सिंह शामिल हुए। इस मौके पर श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्ष प्रो.लक्ष्मीकांता चावला ने विद्यार्थियों को शहीद मदनलाल ढींगरा के जीवन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अमृतसर के इस बेटे ने लंदन में अंग्रेज प्रशासक कर्जन वायली को मौत के घाट उतारकर फांसी का फंदा चूमा था। समूहगान प्रतियोगिता में डीएवी हाथी गेट प्रथम, जगत ज्योति रानी का बाग स्कूल द्वितीय व विवेक पब्लिक स्कूल एयरपोर्ट रोड के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में सर्बजोत कौर व सविता शर्मा शामिल हुए।

इस मौके पर रीना जेटली, प्रिंसिपल प्रोमिला, प्रिंसिपल आम्रपाली कटडा करम सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूर्व प्रिंसिपल सविता सचदेवा, विपिन जी डीएवी, प्रिंसिपल रजनी, शहीद मदनलाल ढींगरा सोसाइटी के अध्यक्ष डा. राकेश शर्मा,  पवन कुंदरा, राजेश बांटू, कलाकार चंचल, माला चावला, नीलम शर्मा, प्रो. नीलम प्रभा, जसबीर कौर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here