जैम्स कैम्ब्रिज स्कूल के पूर्व छात्र और 100 मिलियन एस डालर की कम्पनी खड़ी करने वाले पर्ल कपूर ‘टाक शो’ द्वारा छात्रों से हुऐ रुबरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में स्कूल के पूर्व छात्र तथा जाइबर 365 कंपनी के फाउँडर सी.ई.ओ. पर्ल कपूर को आमंत्रित कर कक्षा आठवीं से बारहवीं के छात्रों के समक्ष टाक शो का आयोजन किया गया। गौरतलब है क्ि पर्ल कपूर ने तीन महीनोँ में ही अपने द्वारा स्थापित कंपनी जाइबर 365, साइबर सुरक्षा र्स्टाट अप कर 9840 करोड़ की कँपनी खड़ी की है। पर्ल कपूर ने दसवीं तक इसी स्कूल में शिक्षा हासिल की। इसके बाद चंडीगढ तथा इन्वैस्मैंट बैकिँग में उच्च शिक्षा क्वीन मैरी युनिर्वसिटी आफ लँदन से प्राप्त की। प्रिंसिपल शरत कुमार सिंह ने पर्ल कपूर तथा उनके माता पिता का स्वागत किया तथा बताया क्ि पर्ल कपूर एक बहुत ही होनहार विद्यार्थी रहा है छात्रों को शिक्षा में लगन और रुचि के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्कूल मैनेजमैंट ने यह आयोजन किया।

Advertisements

पर्ल कपूर ने अपने संबोधन में जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल, होशियारपुर को अपने दिल के बहुत करीब बताया। उन्होने चैयरमैन संजीव वासल जी का धन्यवाद किया तथा कहा क्ि एक छोटे शहर से बाहरी दुनिया में अपने आप को स्थापित करने के लिए आत्म विश्वास तथा सही ज्ञान की आवश्यकता होती है तथा वे शुक्रगुज़ार है इस स्कूल के जहाँ सही वातावरण में उन्हें मज़बूत शैक्षणिक नींव मिली एवं वे होशियारपुर से बाहर भी आत्म विश्वास से भरपूर कदम रख सकें। पर्ल कपूर ने छात्रों को किसी भी परिणाम की फिक्र ना करते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने तथा मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा क्ि किसी भी काम में स्थिरता, लगन तथा सही दिशा में मेहनत महत्वपूर्ण है, नतीजे खुद ब खुद साकरात्मक होंगे।

पर्ल कपूर ने अपनी सफलता के लिए अपने माता पिता तथा बहन के योगदान का ज़िक्र करते हुए उनका भी धन्यवाद किया। पर्ल कपूर ने वासल एजुकेशन के चैयरमैन संजीव वासल जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस स्कूल की सुविधाएं तथा गुणवत्ता शिक्षा हरेक छात्र को सफलता की ओर अग्रसर करती है तथा सपने साकार करने के लिए आधार भी देती है। मौके पर वासल एजुकेशन के चैयरमैन संजीव वासल तथा सी.ई.ओ राघव वासल भी मौजूद थे। चैयरमैन संजीव वासल ने बताया क्ि बच्चों के लिए सही मार्गदर्शक तथा प्रेरणादायक वह है जो उसी रास्ते से गुज़रा हो जहां से वे गुज़र रहे हैं। उन्होंने पर्ल कपूर तथा परिवार को शुभकामनाएं दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here