जय माता छिन्नमस्तिका प्रचार मंडल द्वारा नवरात्रों से संबंधित लगाया लंगर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माता जी के नवरात्रे चल रहे हैं जिस कारण श्रद्धालु माता चिंतपुर्णी के दरबार में माथा टेकने जाते हैं। उन श्रद्धालुओं की सेवा करने के उद्देश्य के साथ जय माता छिन्नमस्तिका प्रचार मंडल द्वारा प्रधान केवल कृष्ण जी के नेतृत्व में लंगर लगाया गया।

Advertisements

यह लंगर प्रोफैसर विजय कुमार सरकारी कॉलेज, होशियारपुर, प्रिंसीपल राजन अरोड़ा, प्रिंसीपल ओंकार नाथ, मैडम सर्बजीत कौर, नीरज कंवर, राजीव जैन, लैक्चरार मनोज दत्ता, अनीता शर्मा, मौनिका जैन, लैक्चरार कृष्ण गोपाल तथा लैक्चरार रोमा देवी के सहयोग से लगाया गया।

सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रो. विजय कुमार द्वारा श्रद्धालुओं, सेवादारों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, जल को बचाने, इस को बर्बाद ना करने तथा प्राकृति की देख-भाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। क्योंकि ऐसा करके ही हम आने वाली पीढ़ी को पानी तथा पेड़ों का सुख दे सकते हैं। इस प्रकार के मेले हमारे भाईचारे, हमारो आदर्शों-सिद्धांतों, रीति रिवाजों को कायम रखते हैं। हमारे देश के मेलों और त्योहारों का एक विशेष महत्व है जो हमेशां कायम रहना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here