Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur श्रीवृंदावन तक ट्रेन का चलना भगवान श्री कृष्ण की कृपा, बंद होनी...

श्रीवृंदावन तक ट्रेन का चलना भगवान श्री कृष्ण की कृपा, बंद होनी चाहिए क्रेडिट वार: एडवोकेट राकेश मरवाहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): होशियारपुर से दिल्ली तथा अब दिल्ली से आगे वृंदावन तक ट्रेन का चलना भगवान श्री कृष्ण की अपार कृपा से संभव हो पाया है तथा इस ट्रेन के शुरु होने पर राजनीतिक गलियारों में छिंड़ी क्रेडिंट वार बंद होनी चाहिए। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि हमारी होशियारपुर नगरी जिसे छोटी काशी व संत नगरी कहा जाता है में कई ऐसी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं हैं, जिन्होंने पिछले लंबे समय से इस मागं को लेकर अलग-अलग राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के माध्यम से भारत सरकार को पत्र लिखे और मिलकर इसे पूरे जोरशोर से उठाया।

Advertisements

एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि जिन राजनेताओं में आज क्रेडिट वार छिड़ी हुई है उन्हें इस बात को समझना चाहिए कि भगवान ने उन्हें माध्यम बनाया तथा इस बात का यश दिया कि इस सफलता में उनके प्रयास भी शामिल हैं। लेकिन जिस प्रकार से इसे राजनीतिक रंगत दी जा रही है वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद एवं भगवान श्री कृष्ण की कृपा से यह संभव हो पाया है तथा ऐसे में भगवान से ऊपर दिखने के चक्कर में हम अपने शिष्टाचार भी भूल बैठे हैं तथा भगवान के कार्य को अपने द्वारा किया गया कार्य बताकर अभिमान से चूर हो रहे हैं, जबकि भगवान के कार्य किए नहीं जाते बल्कि भगवान किसी माध्यम से करवाते हैं।

हमें श्री हनुमान जी का अनुसरन करना चाहिए, जिन्होंने इतने बड़े कार्य किए और कभी अहम नहीं किया। क्योंकि उनके हृदय में श्रीू राम का वास है तो वह उन्हीं के निमित सारे कार्य करते हैं। श्री मरवाहा ने श्री वृंदावन धाम के लिए ट्रेन चलने की बधाई देते हुए फिर कहा कि इसे लेकर शुरु हुई क्रेडिट वार बंद होनी चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here