
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना माडल टाऊन पुलिस ने दो युवकों को 220 ग्राम नशीले पदार्थ सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना माडल टाउन पुलिस के एएसआई तजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान एक स्कूटरी नं पी.बी 07 बीई 9466 को रोका तो स्कूटरी सवार यशपाल उर्फ सन्नी पुत्र संत राम निवासी शिव शंकर वाली गली रविदास नगर थाना सदर और सन्नी खोसला उर्फ सन्नी पुत्र गोपाल चंद निवासी भगत नगर थाना माडल टाउन को काबू किया और उनकी तलाशी करने उपरांत यशपाल उर्फ साबी से 80 ग्राम नशीला पदार्थ और सन्नी से 140 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करके एनडीपीसी एक्ट तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल कर गहराई से पूछताछ की जाएगी।












