
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा से कांग्रेस में आकर नए नए बने पंजाब कांग्रेस प्रधान द्वारा पंजाब पुलिस पर की गयी टिप्पण की जितनी निंदा की जा सके उतनी ही कम है यह बात प्राकृतिक व सामाजिक वातावरण प्रेमी वीर प्रताप राणा ने कहीं। वीर प्रताप राणा ने आगे कहा कि आजादी के बाद से ही पंजाब पुलिस ने पंजाब के लिए व भारत के लिए बड़ी बड़ी कुर्बानियां दी हैं, पंजाब पुलिस की शौर्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है फिर वो चाहे भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय हो या पंजाब के काले दौर आतंकवाद के समय का हो, पंजाब पुलिस ने हमेशा ही सराहनीय काम किए हैं यही नहीं करोना महामारी के दौरान पंजाब पुलिस ने कई गैर जिम्मेदार लोगों के हमले भी सहन किए हैं पर वह अपनी कर्तव्य निष्ठा व संयम से कभी पीछे नहीं रहे

वीर प्रताप राणा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु जो के पंजाब पुलिस के जवानों की सुरक्षा नीचे चलते हैं द्वारा की गई पंजाब पुलिस पर टिप्पणी अति निन्दनीय है, इस पर पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी को माफी मांगते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा देना चाहिए वीर प्रताप राणा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धु पंजाब पुलिस पर गलत टिप्पणियां करते हैं व दुश्मन देश पाकिस्तान को अपना दोस्त बताते हैं जो के आये दिन पंजाब पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ है। उन्होंने कहा कांग्रेस को अगर भारत के संविधान में भरोसा है और वह एक राष्ट्रवादी पार्टी है तो उन्हें बिना देर किये नवजोत सिंह सिद्धू को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए एवम उनकी की गयी पंजाब पुलिस पर टिप्पणी पर झुक कर पंजाब पुलिस से माफी मांगनी चाहिए व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को सार्वजनिक व्यान जारी कर अपना पक्ष रख कांग्रेस सरकार की स्थिति सपष्ट करनी चाहिए।












