सड़क हादसे में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। करीब सवा छे बजे मुकेरियां के माता रानी चौंक पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र की मौत और एक गंभीर रूप से घायल मुकेरियां पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज। एएसआई. दिलदार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में संदीप सिंह पुत्र थोडू राम निवासी  गांव छांगला ने कहा की आज मेरा लड़का अलोक सिंह आयु करीब 18 साल जो बाहरवीं कक्षा में गांव टांडा राम सहाय में पड़ता है। आज सुबह अपने दोस्त सुशांत कुमार पुत्र स्वर्गीय रजिंदर कुमार गांव छांगला जो मेरे लड़के के साथ ही पड़ता है आज सुबह उसके  मोटर साइकल पी पर सवार होकर मुकेरियां को किसी निजी काम के लिए जा रहे थे।

Advertisements

जब वह माता रानी चौंक मुकेरियां पहुंचे तो जालंधर की साइड से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसकारण मेरा लड़काआलोक सिंह जो मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था ट्रक के अगले टायर के निचे आ गया तथा सुशांत कुमार मोटरसाइकिल सहित डिवाइडर के साथ टकरा गया। संदीप सिंह ने बताया कि उसका लड़का ट्रक के निचे कुचल गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा सुशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक सहायता देने के बाद रेफर कर दिया। 

मृतक अलोक सिंह अपने माता पिता का इकलौता सहारा था। वही मुकेरियां पुलिस ने वाहनों को कबज़े में लेकर ट्रक चालक मुहमद अशरफ नाईको पुत्र गुलाम अहमद नाईको बासी दियालगऊ पालपोरा थाना सदर अनंतनाग के खिलाफ वभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर  कार्यवाही शुरू दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here