Sunday, November 1, 2026
Home Latest मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है अकेला मनुष्य शक्तिहीन...

मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है अकेला मनुष्य शक्तिहीन है: मंजीत राये

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। जिले में भाजपा के बूथ लेवल, इलाके को और मजबूत बनाने के लिए भाजपा लोक सभा हल्का खंडूर शाहिब के कन्वीनर मंजीत सिंह राये कपूरथला में भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के निवास स्थान पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में विशेष तोर पर उपस्थित हुए।इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंजीत सिंह राये ने कहा कि शक्ति केंद्र और बूथ लेवल पर पार्टी को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनावो के लिए अभी से तैयारी में लगना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई गईं योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है।अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है।संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है।संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है।

Advertisements

जो पार्टी संगठित होती है वहां हमेशा मजबूती होती है और ऐसा देश तरक्की के नित नए सोपान तय करता है। इसके विपरीत जो पार्टी असंगठित होती है वहां आए दिन किसी न किसी बात पर कलह होती रहती है जिससे वहां हमेशा अशांति का माहौल बना रखता है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान ने जिले में भाजपा की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओ को समर्पण भाव से कार्य करने के लिए निर्देश दिए।इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव कपूरचंद थापर,जिला महासचिव एडवोकेट पियूष मंचदा, पूर्व जिला प्रधान आकाश कालिया, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजेश पासी, मेडिकल सेल के प्रदेश कन्वीनर डा.रणवीर कौशल, युवा मोर्चा के जिला प्रधान सन्नी बैंस, सर्कल सदर के प्रधान सरबजीत सिंह दिओल, कुलदीप सिंह अड्डी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here