Monday, October 19, 2026
Home Latest धामी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सिख शास्त्र विद्या कौंसिल के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

धामी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सिख शास्त्र विद्या कौंसिल के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। सिखों की मिनी संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय सिख शास्त्र विद्या कौंसिल का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कमेटी के महासचिव राजिंदर सिंह मेहता, कार्यकारी सदस्य इंद्रमोहन सिंह लखमीरवाला, सचिव प्रताप सिंह के अलावा इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट कौंसिल के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, सचिव बलजीत सिंह, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) के उपाध्यक्ष इंदरजोध सिंह, गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह, एन.जी.ए.आई. के राष्ट्रीय कोच योगराज सिंह भांबरी और मनदीप सिंह जीरकपुर, शेरी सिंह और हरसिमरन सिंह भी मौजूद थे। 

Advertisements

इस अवसर पर एडवोकेट धामी ने कहा कि शास्त्र विद्या सिख क़ौम का ऐतिहासिक और विरासती मार्शल आर्ट है और प्रत्येक सिख भाई-बहन व बच्चों को आत्मरक्षा की इस कला को अपनाना चाहिए। महासचिव राजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि शिरोमणि कमेटी अपने शिक्षण संस्थानों में इस शास्त्र कला को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने गतके की समृद्धि के लिए हरजीत सिंह ग्रेवाल द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इससे पहले काउंसिल के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल, जो एन.जी.ए.आई. के अध्यक्ष भी हैं, ने एडवोकेट धामी और राजिंदर सिंह मेहता को गतका वार्षिक कैलेंडर की खूबियों के बारे में बताया और कहा कि जहां दैनिक जीवन में यह कैलेंडर संग्रांद, अमावस्या औरपूर्णमासी सहित देसी-अंग्रेजी महीनों के बारे में जानकारी देता है, वहीं गतका खेलने से मिलने वाले फायदों की भी जानकारी मिलेती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here