Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में चलाया सफाई अभियान

भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में चलाया सफाई अभियान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 14 जनवरी को देश के सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाने के प्रति देश के हर नागरिक ने समर्पित भाव से अपने-अपने नगर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाया इसी कड़ी के तहत भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब के द्वारा होशियारपुर ऋषि नगर में भगवान महाऋषि वाल्मीकि जी के मंदिर में सफाई की गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद व हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति समर्पण भाव से जुडक़र देश हित में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए जब-जब प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों को कोई अभियान चलाने के लिए कहा है तब-तब देश के हर नागरिक ने मोदी जी के आह्वान पर पूरी एकता से काम किया है।

Advertisements

मोदी जी के मंदिर के सफाई अभियान के प्रति लोगों ने दिखाया भारी उत्साह: डा. रमन घई

प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा मंदिरों में चलाए गए सफाई अभियान के लिए आज इलाके के सभी वर्ग के लोगों में इक्ट्ठे होकर खन्ना जी के नेतृत्व में सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने सभी इलाके निवासियों को 22 जनवरी श्री राम मंदिर के महूर्त पर अपने-अपने घरों व मंदिरों में दीपमाला व 5-5 दीपक जलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के पंजाब अध्यक्ष डा. रमन घई ने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विपन कुमार गर्ग व समूह कमेटी का प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा मंदिरों में चलाए गए सफाई अभियान में सहयोग करने के लिए धन्यवाद देते हुऐ कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी देश की जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से जिस प्रकार मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने तरक्की की है उसके लिए देश का हर नागरिक उनके प्रति अकर्षित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ता भी मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते है। डा. घई ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों ने मोदी जी को भारी बहुमत से 400 सीट से ज्यादा जीत दर्ज करवाकर प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने 22 जनवरी श्री राम मंदिर के शिलांयास पर सभी देशवासियों को बधाई देते हुए हर नागरिक को अपने घरों में दीये जलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ऋषि नगर प्रधान विपन कुमार गब्बर, पार्षद विकास गिल, धर्मपाल, पारस आदिया, मनी, विष्णु, मोहित संधू, काली, पंडित रणजीत जी, जीएस मिन्हास, सतीश, देस राज, गोपी, काला आदि कार्यकर्ताओं ने मंदिर सफाई अभियान में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here