
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोमल मित्तल आई.ए.एस. माननीय डिप्टी कमिशनर-कम-चेयरपर्सन तथा डा.हरबंस कौर डिप्टी मैडिकल कमिशनर होशियारपुर के दिशा निर्देशानुसार बाबा शेख फरीद सरकारी सीनियर सैकंडरी स्मार्ट स्कूल, गांव बोहण, ज़िला होशियारपुर में प्रिंसीपल मलकीत कौर की अध्यक्षता में नशाखोरी तथा इसके ईलाज सम्बन्धी जागरूकता सैमीनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र से प्रशान्त आदिया काऊंसलर की ओर से नशे के बुरे प्रभावों, कारणों तथा ईलाज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नशा एक मानसिक बिमारी है जो कि बार-बार होने वाली तथा लम्बा समय चलने वाली बिमारी है। उन्होंने बताया कि नशाखोरी के व्यक्ति की पहचान कैसे की जा सकती है। आंखों का लाल होना, आंखों में पानी, नाक में पानी, स्वभाव में बदलाव आदि। इसलिए नशाखोरी से ग्रस्त व्यक्ति को सहयोग की ज़रूरत है। आओ एकजुट होकर यह संदेश हर घर, हर गली तक पहुंचाओ, नशा मुक्त पंजाब बनाओ, अगर कोई नशे के प्रभाव से पीड़ित व्यक्ति को सहयोग की ज़रूरत है।
प्रशान्त आदिया काऊंसलर ने इसके साथ होने वाली बिमारियों एच.आई.वी. तथा एच.सी.वी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में 02 नशा मुक्ति केन्द्र सिवल हस्पताल होशियारपुर तथा दसूहा, 01 पुनर्वास केन्द्र मुहल्ला फतेहगढ़ में है जहां मनोचिकित्सक डॉ. राजकुमार के अधीन ईलाज कियाजाता है, इन केन्द्रों में व्यवसायी वोकेशनल स्किल डिवैल्पमैंट कोर्स करवाये जाते हैं जिस कारण केन्द्र को ’’द सैंटर आफ एक्सीलैंस’’ का खिताब हासिल है।
इस अवसर पर लैक्चरार प्रभजोत सिंह, लैक्चरार मुनीष मोदगिल, लैक्चरार गुरप्रीत कौर, लैक्चरार हरविन्दर कौर, लैक्चरार कुलविन्दरा देवी, पी.टी.आई. अमरजीत राये, गणित अध्यापक बलवीर सिंह, अंग्रेज़ी अध्यापिका अमनप्रीत कौर, एस.एस. अध्यापिका अरविन्दर कौर, पंजाबी अध्यापिका हरमेश कुमारी, साईंस अध्यापिका हरकमल कौर तथा रजनी रानी, कम्पयूटर अध्यापिका सीमा रानी तथा बलजिन्दर कौर, दफ्तरी सहायक सुनीता रानी तथा लाईब्रेरियन जसविन्दर सिंह, समूह विद्यार्थियों तथा स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।










