दुखदायी: पुलिसकर्मी संजीव ने लाइसैंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

policeman-commited-suicide-hoshiarpur-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: भूपेश प्रजापति/गुरजीत सोनू। होशियारपुर के गांव अज्जोवाल में एक पूर्व फौजी, जोकि हाल ही में पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था ने नहर के किनारे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

पता चला है कि संजीव कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव रसूलपुर, होशियारपुर ने अपने लाइसैंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी थी। फौज से रिटायर्ड होने उपरांत संजीव कुमार कुछ समय पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ था व पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में था और उसने अज्जोवाल में नया घर बनाया था व कभी-कभी वह घर की सफाई आदि करने आया करता था। वह आज 28-1-18 सुबह यहां आया था और बाद दोपहर करीब 3.30-4 बजे के बीच नहर किनारे लाइसैंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर उसने आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंच डी.एस.पी. (सिटी) सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है तथा जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 बच्चे छोड़ गया है। इस घटना का पचा चलते ही उसके पारिवारिक सदस्यों एवं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here