मेहनत और प्रभु अर्पण करके किया गया कार्य सदैव सफल होता है: अतुल कृष्ण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी की तरफ से एकता नगर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के दौरान सतीश गुप्ता व रंजू गुप्ता तथा निखिल अग्रवाल व रेनू अग्रवाल ने मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित होकर आहुतियां डालीं और पूजन किया। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने कहा कि यज्ञ की महिमा वेदों में भी गाई गई है तथा धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से संसार का कल्याण होता है। इसी दौरान श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को आगे बढ़ाते हुए कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज का व्यक्ति कर्म करने से पहले उसके फल के बारे में सोचता है, लेकिन वह यह भूल जाता है कि आप सिर्फ कर्म ही कर सकते हैं, फल देना ठछाकुर जी के हाथ में है। इसीलिए जो कर्म करें उसे पूरी मेहनत से करें, मेहनत से किए गए कार्य का फल मीठा होता है। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

Advertisements

अतुल कृष्ण ने कथा करते हुए बताया कि भगवान स्वयं अनंत है और उनकी प्रत्येक लीला भी अंत रहित है। श्रद्धा युक्त हृदय ही उस अनंत प्रभु की अनंत लीला को अपने भीतर समाहित कर पाता है। भगवान श्री कृष्ण की लीला बुद्धि तत्व से परे एक मात्र भाव युक्त चित्त का विषय है। उपासक अपने प्रभु के नाम, रूप, लीला चिंतन में सदा उनमत्त रहकर प्रत्येक क्षण में उनकी कृपा का सहज अनुभव प्राप्त करता है। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद, प्रधान रमेश अग्रवाल, महामंत्री तरसेम मोदगिल, रमेश गंभीर, नील कमल, राजीव शर्मा, मदन लाल महाजन, विकास सिगला, दविंदर वालिया गुरुजी, शोभन सिंह, विशाल वालिया, कृण गोपाल मोदिगल, मनोज दत्ता, प्रमोद शर्मा, दीपाली शर्मा, केवल खन्ना, शुभम सिंगला व विवेक गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here