Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur डा. विम्पी परमार की याद में तीसरी गिद्धा वर्कशाप आयोजित, महिलाओं ने...

डा. विम्पी परमार की याद में तीसरी गिद्धा वर्कशाप आयोजित, महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डांस विजन बाई शाइना अकादमी की तरफ से डा. विम्पी परमार की याद में तीसरी गिद्धा वर्कशाप का आयोजन किया गया। दो दिवसीय वर्कशान में बड़ी संख्या में गिद्धा की शौकीन युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया और गिद्धे की बारिकियों की जानकारी हासिल की। इस मौके पर शाइना परमार ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की वर्कशाप का आयोजन करके गिद्धे से जुड़ने वाली महिलाओं के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिद्धा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और लड़कों को भंगड़ा तथा महिलाओं को गिद्धा जरुर सीखना चाहिए।

Advertisements

क्योंकि, यह हमारे लोकनाच हैं तथा हमें इनकी जानकारी होनी चाहिए, तभी हम पूरे पंजाबी कहला पाएंगे। इस दौरान वर्कशाप में भाग लेने वाली महिलाओं ने गिद्धा डालकर वर्कशाप में सीखी बारीकियों का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर जसप्रीत कौर, नायरा शर्मा, राधिका, रश्मी, गुरदीप कौर, सिमरन, प्रीत सिमरन, गुरप्रीत कौर, हरदीप, हरसिमरत, अमरजीत, आयुशी, प्रभदीप, कुलदीप, ख्रुविका एवं सुमन आदि मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here