Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur जिला भाषा विभाग की और से करवाया गया कवि दरबार

जिला भाषा विभाग की और से करवाया गया कवि दरबार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डायरेक्टर भाषा विभाग पटियाला के दिशा निर्देशों पर जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर में शानदार कवि दरबार करवाया गया, जिसकी अध्यक्षता संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी जालंधर के पंजाबी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. हरप्रीत सिंह, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश चौबे, कुलतार सिंह कुलतार व जसबीर सिंह धीमान ने की। भाषा विभाग के खोज अधिकारी डा. जसवंत राय ने आए मेहमानों, विद्वानों व कवियों का स्वागत करते हुए भाषा विभाग की गतिविधियां सांझी की। कवि दरबारसे पहले दिवंगत पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार सुरजीत पातर, मोहनजीत व सुखजीत को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि की गई। इसके बाद उपस्थित कवियों डा. शमशेर मोही, कुलतार सिंह कुलतार, जसबीर धीमान, पम्मी द्विवेदी, अंजू व. रत्ती, कुंदन लाल भट्टी, तीर्थ चंद सरोआ, रैपी राजीव, रमणीक सिंह, अजय कुमार, परमजीत सिंह, रवि सिंह बठिंडा, दविंदर सिंह ने अपनी नजमों, गजलों व गीतों के तरन्नुम पेश कर समां बांध दिया।

Advertisements

डा. हरप्रीत सिंह ने प्रस्तुत रचनाओं पर अपनी टिप्पणी देते हुए समाकालीन कविता के बारे में भावपूर्ण वृतांत विस्तार से सांझे किए। नई कलमों के लिए सीखने वाला माहौल बनाते हुए उन्होंने इतिहासिक घटनाओं को कैसे क्लासिक तरीके के माध्यम से रचनाओं का हिस्सा बनाना है, के बारे में कई बिंदु सांझे किए। इस मौके पर कहानीकार हरभजन सिंह कठारवी के कहानी संग्रह डूबते सूरज दा अक्स, अंजु व. रत्ती का बाल काव्य संग्रह सेध निशाने व रैपी राजीव का काव्य संग्रह यादां जे न हुंदिया का लोकापर्ण किया गया। मुख्य मेहमानों, विद्वानों व कवियों का भाई काहन सिंह नाभा महान कोष, किताबों के सैट व शाल देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह, लवप्रीत, लाल सिंह, पुष्पा रानी, प्रभदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह मानसा, वरिंदर कुमार रत्ती, राबिन, अमनदीप सिंह उपस्थित थे। इस दौरान सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश चौबे ने सभी का धन्यवाद किया। समागम के दौरान मंच संचालन की भूमिका डा. जसवंत राय ने बाखूबी निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here