
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संजीव कुमार ज्योति, पी.पी.एस, डी.एस.पी (सी.आई.डी) को श्री ब्राह्मण सभा होशियारपुर की ओर से सभी ब्राह्मण बंधुओं की तरफ से स्वागत किया गया और उन्हें इस कार्यभार संभालने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर मनोज दत्ता महामंत्री श्री ब्राह्मण सभा, सुनील कालिया तथा जीवन ज्योति कालिया, मुकेश शर्मा द्वारा उनको सम्मानित किया गया। 16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को श्रावण संक्रांति पर वह इस बार श्री ब्राह्मण सभा भगवान परशुराम भवन खानपुरी गेट में मुख्य जजमान होंगे।













