Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur रिटायर्ड म्युनिसिपल इम्पलाईज़ यूनियन की मासिक बैठक

रिटायर्ड म्युनिसिपल इम्पलाईज़ यूनियन की मासिक बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिटायर्ड म्युनिसिपल इम्पलाईज़ यूनियन की मासिक बैठक प्रधान नछतर लाल की अध्यक्षता में निगम कार्यालय कार्यालय में हुई जिसमें सरप्रस्त संजीव अरोड़ा, चेसरमैन कुलवंत सिंह सैनी व केवल हीर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में रिटायर्ड इम्पलाईज़ को आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि जो कर्मचारी या अधिकारी अपनी 33 वर्ष या इससे अधिक सरकार की नौकरी करने के उपरांत सेवानिवृत होता था उसे 33 वर्ष का लाभ ही दिया जाता था। लेकिन अब माननीय हाईकोर्ट द्वारा यह फैसला  दिया गया है कि अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी 25 वर्ष की नौकरी करने के उपरांत रिटायर होता है तो उसे भी सरकार की ओर से पूरा लाभ मिलना चाहिए।

Advertisements

इसलिए यूनियन नेताओं ने सरकार से मांग की कि जो कर्मचारी 25 वर्ष सेवा करने के उपरांत रिटायर हुए हैं, जिन्हें अब तक यह लाभ प्राप्त नहीं हुआ उन्हें जल्द से जल्द लाभ दिया जाए। वरना यूनियन संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर महासचिव जोगिंदर पाल अदिया, बलविंद्र सिंह, सुरिंदर कुमार, विजय कुमार, लाल सिंह, अमरजीत सिंह, मोहन सिंह, कुलदीप सिंह, तरसेम लाल, अशवनी कुमार, बोध राज, सुजीत बहल, हरजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, सतीश कुमार, अजीत सिंह, कश्मीर सिंह, दशरथ लाल, दर्शन सिंह, हरीश शर्मा, काका व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here