Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-19 क्रिकेट में होशियारपुर ने नवांशहर को 9 विकटों से दी करारी हार:...

अंडर-19 क्रिकेट में होशियारपुर ने नवांशहर को 9 विकटों से दी करारी हार: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एशोशिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 एक दिवसीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामैंट में होशियारपुर ने नवांशहर को 9 विकटों से करारी हार देकर 4 अंक अर्जित किए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि नवांशहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए होशियारपुर के हर्षित नंदा व आर्यण अरोड़ा की फिरकी गेंदबाजी के सामने मात्र 67 रन ही बना पाए। होशियारपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए हर्षित नंदा ने 5 विकेट, आर्यण अरोड़ा ने 4 विकेट, हैरल वशिष्ठ ने 1 विकेट प्राप्त किया। होशियारपुर की टीम छोटे लक्ष्य का पीछा करती हुई मात्र  17.5 ओवरों में 69 रन बनाकर शानदार जीत प्राप्त की। जिसमें हरमनदीप ने खेली शानदार नवाद 53 रनों की पारी।

Advertisements

एशवीर सिंह ने नवाद  9  रन बनाए। इस मौके पर होशियारपुर की जीत पर  एसडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां, विवेक साहनी, डा. पंकज शिव के इलावा समूह एशोशिएशन ने होशियारपुर की इस जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी, दलजीत धिमान, आशोक शर्मा, महिला कोच दविंदर कल्याण, सोढ़ी राम ने जीत पर बधाई दी और आगे भी टीम की अच्छा प्रदर्शन करने की कामना की। इस मौके पर डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला 22 जुलाई को होशियारपुर में गुरदासपुर के साथ खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here