Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur 53वीं केवीएस क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता अंडर 14 और अंडर 17 हॉकी का...

53वीं केवीएस क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता अंडर 14 और अंडर 17 हॉकी का शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ संभाग के 53 वें संभागीय खेल आयुवर्ग 14 और 17 का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि बीरेंद्र गुरिया बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट और विशिष्ट अतिथि डा. बिहारी झा ने दीप प्रज्वलित करके खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरिया ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए खेलभावना से प्रतिभाग करने का सुझाव दिया।

Advertisements

विशिष्ट अतिथि डा. बिहारी झा ने विवेकानंद जी के प्रेरक वचन एक हाथ में पुस्तक व दूसरे की खेल में भागीदारी हो से सबका हौंसला बढ़ाया। प्राचार्य रविंदर कुमार ने आयोजन में भागीदारी के लिए सबका धन्यवाद करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। खेल शिक्षिका नीलम सहगल ने दो दिवसीय खेल गतिविधियों में तीन टीम बालक वर्ग और बालिका वर्ग के ट्रायल की जानकारी प्रदान की। गुलशन कुमारी ने सफ़ल आयोजन के लिए सबके सहयोग का आभार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here