
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने ईडी की ओर से दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में केजरीवाल की हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी, जबकि सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई। इसके इलावा न्यायाधीश ने धनशोधन के मामले में आप के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी। आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया।













