Tuesday, October 20, 2026
Home Latest रोटरी क्लब ऑफ ने डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर को 4 स्टील बैंच किए दान

रोटरी क्लब ऑफ ने डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर को 4 स्टील बैंच किए दान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अध्यक्ष स्नेह जैन के नेतृत्व में रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर के सचिव मुनीष सूद और प्रबंधकों की मांग पर पुस्तकालय में आने वाले पाठकों को 4 लोहे के बैंच दान किए। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष स्नेह जैन, जी. एस. बावा, सचिव टिमाटनी अहलूवालिया, अशोक जैन, डा. रंजीत, योगेश चंद्र, चंदन सरीन, सुरिंदर कुमार, राजिंदर मोदगिल, लेपी अहलूवालिया, रवि जैन की मौजूदगी में पाठकों के बैठने के लिए 25,000 रुपये के चार स्टील बैंच लाइब्रेरी को दान किए। इस अवसर पर पूर्व जिला गवर्नर जी. एस. बावा ने बताया कि रोटरी क्लब के सदस्यों ने आज पहली बार डिजिटल लाइब्रेरी का दौरा किया।

Advertisements

इसमें पूर्ण कम्प्यूटराईज व्यवस्था और ए.सी की व्यवस्था है और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था है। इसके अलावा लाईब्रेरी में पूर्ण शांति देखकर यह संतोष मिला कि होशियारपुर के युवा लड़के-लड़कियों को इस पुस्तकालय से लाभ होगा। इस मौके पर यह भी देखा गया कि आने वाले पाठकों को वाई-फाई भी मुफ्त प्रदान किया जाता है। इस पुस्तकालय में 200 छात्रों के लिए कंप्यूटर हैं। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, वे मामूली मैंबरशीप देकर इसके सदस्य बनकर इसका लाभ उठा सकते हैं। अंत में रेडक्रॉस सचिव मुनीश सूद ने रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि पुस्तकालय का रख-रखाव इसी तरह जारी रहेगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष स्नेह जैन के प्रयासों और प्रशासन के साथ उनके निरंतर सहयोग के कारण परियोजना सफल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here