Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब की कानून व्यवस्था आखरी सांस गिन रही हैः कर्मवीर बाली

पंजाब की कानून व्यवस्था आखरी सांस गिन रही हैः कर्मवीर बाली

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज)। ज़िला संघर्ष कमेटी की मीटिंग में ज़िला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था आखरी सांस गिन रही है। पंजाब की जनता राम भरोसे जी रही है। सरेआम स्नैचिंग हो रही है। दिन दिहाड़े गोलियां चल रही हैं, मर्डर हो रहे है, चोरियां हो रही है, फिरौतियां मांगी जा रही है। पंजाब की जनता दहशत में जी रही है। जो अपने घर जिस दिन सही सलामत पहुंच जाये मानो वो सिकंदर है। पंजाब में कानून व्यवस्था का नही जंगल राज है। कर्मवीर बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बलवीर सिंह की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में एक मीटिंग बुलानी पड़ी जिसमे कई उच्चाधिकारी शामल हुये। उन्हें पंजाब की हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने पर विचार विमर्श करना पड़ा। हैरानी की बात है कि इन्हें पंजाब के हालात का अब पता चला है जबकि समाज विरोधी कहीं भी वारदात कर रहे हैं। जब से पंजाब में आम आदमी की सरकार आई है पंजाब की जनता का जीना हराम हो गया है। उन्हें भरोसा ही नही है कि क्या वो शाम को सही सलामत अपने घर पहुंच भी जायेंगे। घरों में घुस कर वारदातें हो रही है। लोग दहशत में जी रहे हैं। मुख्यमन्त्री भगवन्त मान पहले कानून व्यवस्था ठीक करें लोगों को दशहत से निकालें। इस अवसर पर नवल किशोर कालिया, निर्मल सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here