
असम (द स्टैलर न्यूज़)। असम के नागांव जिले में तीन दरिंदों ने एक मासूम को अपना शिकार बनाया। दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की शाम 6 बजे ट्यूशन से लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। इस बीच, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।











