Sunday, November 22, 2026
Home Hoshiarpur शिवसेना ने स्वर्गीय बेअंत सिंह को दी श्रद्धांजलि 

शिवसेना ने स्वर्गीय बेअंत सिंह को दी श्रद्धांजलि 

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; module: photo; hw-remosaic: false; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: 8; cct_value: 3578; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 45.0; aec_lux_index: 0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0; albedo: ; confidence: ; motionLevel: 0; weatherinfo: null; temperature: 39;

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे के पंजाब सह कार्यालय शिव शक्ति राधे कृष्ण मंदिर कमेटी बाजार में कार्यकारी पंजाब प्रधान रणजीत राणा के नेतृत्व में पुर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिला प्रभारी शशि डोगरा,‌ जिला प्रधान राजेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बाघा, शहरी प्रभारी संजीव सूद, ओम प्रकाश राजपुरोहित, पप्पू राम, रमन बर्मा, शाम सुंदर शर्मा,‌ राकेश शर्मा, ‌युवा सेना जिला प्रधान अर्जुन बग्गा, गुरदीप सिंह दीपा सहित सभी शिवसेनिकों ने पुष्पांजलि भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि भेंट की।

Advertisements

इस अवसर पर रणजीत राणा ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित खालिस्तानी आंतकवाद के दौरान सरदार बेअंत सिंह मुख्यमंत्री बने उन्होंने सख्ती से आंतकवाद पर काबू पाया वे कशल राजनेता थे उन्होंने जनता को भरोसे में लिया और काफी हद तक आतंकी गतिविधियां रोकने में कामयाब हुए। बौखलाए हुए आतंकवादियों ने पुलिस के भेष में डेढ़ किलो आरडीएक्स बांधकर मानव बम तैयार किया उस मानव बंम ने सीएम के पास पहुँचकर बम ब्लास्ट कर दिया जिसमें सरदार बेअंत सिंह शहीद हो गए जांच के दौरान पता चला कि बलवंत सिंह राजोआना की साजिश से‌ ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था बड़े अफसोस की बात है अदालत ने उसे फांसी की सजा तो सुनाई थी परन्तु आज भी मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह का हत्यारा बलवंत सिंह राजोआना जेल में जिन्दा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here