Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur जीटीयू ने आंदोलनकारी कंप्यूटर शिक्षकों के पक्ष में शिक्षा मंत्री को भेजा...

जीटीयू ने आंदोलनकारी कंप्यूटर शिक्षकों के पक्ष में शिक्षा मंत्री को भेजा मांग-पत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गवर्नमेंट टीचरज़ यूनियन पंजाब के संदेश पर , जिला होशियारपुर इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी (स.स .) ललिता अरोड़ा और उप-जिला शिक्षा अधिकारी (ए. ए.) सुखविंदर सिंह के माध्यम से आंदोलनकारी कंप्यूटर शिक्षकों के पक्ष में एक मांग-पत्र पंजाब के शिक्षा मंत्री के नाम भेजा । इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जीटीयू के जिला अध्यक्ष प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा और कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के जिला अध्यक्ष रविंदर सिंह ने किया।भेजे गए माँग -पत्र के बारे में जी टी यू के ज़िला महासचिव जसवीर तलवाड़ा ने विवरण साँझा किया।

Advertisements

इस मौके पर मांग की गई कि आंदोलनकारी कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान के साथ शिक्षा विभाग में मर्ज किया जाए और कंप्यूटर शिक्षकों पर छठा वेतन आयोग लागू किया जाए, 2364 व 5994 की भर्ती अध्यापकों को जल्द स्कूलों में भेजा जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, 6635 एवं अन्य विभिन्न श्रेणियों को बदलियों में विशेष अवसर दिया जाए और शिक्षकों के शेष रहे तबादलों का अगला दौर शुरू किया जाए और पहले दौर में विसंगति के कारण तबादलों से वंचित रहे शिक्षकों को विशेष अवसर दिया जाए और तबादलों में पारदर्शिता रखी जाए, प्राइमरी से मास्टर कैडर सहित हर तरह के कैडर की पदोन्नतियां जल्द की जाए , केंद्रीय पे -स्केल रद्द करके पंजाब के पे-स्केल जल्द लागू किए जाए ।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि एनएसक्यूएफ अध्यापकों को शिक्षा विभाग के अधीन नियमित किया जाए और नियमित होने तक उनका वेतन हरियाणा पैटर्न पर बढ़ाया जाए। इस अवसर पर कम्प्यूटर अध्यापक यूनियन के वरिष्ठ मीत प्रधान जगजीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, हरप्रीत सिंह, राजन कालिया, ब्लॉक अध्यक्ष रणदीप कुमार, राजवीर सिंह, सरबजीत सिंह, जी टी यू से लेक्चरर उपिंदर सिंह, विकास शर्मा, हरिंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, सुनील कुमार, दविंदर सिंह, रणवीर सिंह, राज कुमार व सुनील गांधी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here