
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। धन्वंतरी वैद्य मंडल द्वारा रघुनाथ मंदिर में चलाई जा रही डिस्पेंसरी में सांडू फार्मास्यूटिकल लिमिटेड द्वारा धन्वंतरी वैद्य मंडल के सहयोग से एक निशुल्क चिकित्सा शिवर लगाया गया। शिवर का उद्घाटन अविनाश भंडारी ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि धनवंतरी वैद्य मंडल लंबे समय से निशुल्क डिस्पेंसरी चलकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का निशुल्क चिकित्सा शिवर सांडू फार्मास्यूटिकल लिमिटेड के सहयोग से लगाकर इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली से किया गया इलाज रोग को जड़ से खत्म करता है तथा इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

इस मौके पर धन्वंतरी वैद्य मंडल के प्रधान सुमन कुमार सूद ने कहा कि उनका शुरू से ही यह प्रयास रहा है कि आयुर्वेद का अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे वैद्य हकीमी ने इस चिकित्सा प्रणाली से असाध्याय रोगों को भी ठीक किया है। उन्होंने बताया कि आज के चिकित्सा शहर में 225 के करीब मरीजों की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। इस चिकित्सा शिवर में अनिल शर्मा, राकेश कुमार ,गुरमेज राम, परमजीत सिंह, चमन लाल, इंद्रजीत कौर,सोमदत्त, सुखदेव, नितिन बाली,जसमीन कौर,भूपेंद्र सिंह आदि ने भी रोगियों की जांच की तथा उन्हें दवाइयां दी।












