Tuesday, October 20, 2026
Home Latest दिल्ली में बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर गोली मारकर की डाक्टर की...

दिल्ली में बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर गोली मारकर की डाक्टर की हत्या

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के जैतपुर के नीमा अस्पताल में कुछ बदमाशों द्वारा घुसकर डाक्टर की हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक डाक्टर की पहचान जावेद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए थे और उन्होंने ने ड्रेसिंग के बाद डाक्टर से मिलने की इच्छा जाहिर की और डाक्टर के केबिन में दाखिल हो गए। 

Advertisements

केबिन में घुसते ही बदमाशों ने डाक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी थी। हत्या क्यों की गई है, इसके कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया था। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here