Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur जय माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल सोसायटी ने खोली फ्री आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, पूर्व पार्षद...

जय माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल सोसायटी ने खोली फ्री आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, पूर्व पार्षद धीर ने सराहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जय माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से फ्री आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोली गई। जिसमें आम जनता को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह डिस्पैंसरी एकता नगर में एचडीएफसी बैंक की पिछली तरफ खोली गई है। इसका उद्घाटन यशपाल गुप्ता ने किया तथा विशेष तौर से पहुंचे पूर्व पार्षद एवं पंजाब स्वर्णकार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने सभी को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी।

Advertisements

इस दौरान सभी के कल्याण एवं वातावरण शुद्धि के लिए हवन भी किया गया। इस मौके पर सुदर्शन धीर ने कहा कि समाज के सामर्थ लोगों द्वारा मानव सेवी कार्यों को करते रहना चाहिए और इस प्रकार के प्रयास से सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों, लाखों जरुरतमंद लोगों को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि सोसायटी के प्रयास की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है तथा वह अपनी तरफ से संस्था को हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here