Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur दशहरा महोत्सवः श्री राम लीला में किया गया श्री राम अवतार और...

दशहरा महोत्सवः श्री राम लीला में किया गया श्री राम अवतार और नामकरन महिमा का मंचन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम मंचन के पहले दिन श्री राम जन्मोत्सव झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार जब धरती पर पाप एवं अत्याचार बढ़ा तो धरती माता गाय का रुप धारण करके ब्रह्मा जी के पास पहुंचीं तथा ब्रह्मा जी ने बाकी देवताओं को साथ लेकर भगवान विष्णु से धरती पर बढ़ रहे पाप व अत्याचारों से बचाने के लिए प्रार्थना की।

Advertisements

इस पर भगवान विष्णु ने कहा कि वह जल्द ही अयोध्या में अवतरित होंगे। इस दौरान श्री राम लीला में श्री राम अवतरण और नामकरन का मंचन किया गया। इस बार संत नगरी के वासियों और आसपास के गांवों के लोगों में दशहरा महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह पाया जा रहा है तथा श्री राम लीला मंचन के पहले दिन श्री राम लीला मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। इसके बाद मंच पर विराजमान भगवान के स्वरुपों को पुष्प मालाएं पहनाईं गईं और आरती उपरांत स्वरुपों को विश्राम के लिए ले जाया गया।

इस मौके पर प्रधान गोपी चंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, आरपी धीर, प्रदीप हांडा, डा. बिन्दुसार शुक्ला, राकेश सूरी, संजीव ऐरी, योगेश कुमरा, कमल वर्मा, राजेन्द्र मोदगिल, आशीष वर्मा, कपिल हांडा, वरुण कैंथ, सौरव शर्मा सहित अन्य गणामन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here