Friday, October 30, 2026
Home Latest ताइक्वांडो खिलाड़ी का तलवार से हमला कर सिर को धड़ से किया...

ताइक्वांडो खिलाड़ी का तलवार से हमला कर सिर को धड़ से किया अलग, पुलिस जांच जारी

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव उर्फ छोटू का तलवार से सिर को धड़ से अलग करके उसकी हत्या दी गई। यह घटना थाना गौराबादशाहुपर के गांव कबीरूद्दीन में हुई। अनुराग अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

Advertisements

पुलिस का मानना है कि हत्या का कारण जमीन विवाद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा और केराकत के सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here