Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी के प्रसिद्ध वैद्य सरबजीत माणकू का निधन, शोक की लहर

आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी के प्रसिद्ध वैद्य सरबजीत माणकू का निधन, शोक की लहर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आयुर्वेदिक एवं नेचुरोपैथी के शहर के प्रसिद्ध वैद्य सरबजीत सिंह माणकू निवासी सुभाष नगर का निधन हो गया। उनके निधन पर शहर की तमाम धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Advertisements

सिटी हार्ट वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान ठाकुर मक्खन सिंह व समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वैद्य माणकू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कभी न पूरा होने वाला घाटा बताया। ठाकुर मक्खन ने कहा कि सोसायटी को उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।

द स्टैलर न्यूज़ के मुख्य संपादक संदीप डोगरा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वैद्य माणकू द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी के माध्यम से बीमारियों के संभव इलाज की जानकारी दिए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मनुष्यों द्वारा समाज को दी जाने वाली सेवाओं के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

उनका संस्कार उनकी बेटी के विदेश से आने के बाद किया जाएगा तथा इस संबंधी अगली जानकारी आपके साथ सांझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here