Tuesday, October 20, 2026
Home Latest ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौ-त, कई घायल

ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौ-त, कई घायल

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव बुडाना में सोनू ईंट भट्ठे पर चिमनी के पास की दीवार गिरने से 20 मजदूर और बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

Advertisements

मजदूर ओमप्रकाश ने बताया कि यह पक्की ईंटों की दीवार थीं। बाकी मजदूरों और बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उन्हें नारनौंद व हांसी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here