Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur निसान ने की दिसंबर में 11,676 यूनिट्स की होलसेल बिक्री

निसान ने की दिसंबर में 11,676 यूनिट्स की होलसेल बिक्री

The Stellar News Logo

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। निसान मोटर इंडिया ने नए साल की शुरुआत पर बड़ी उपलब्धि पाने का एलान किया है। कंपनी ने बताया है कि नई निसान मैग्नाइट के लिए बुकिंग का आंकड़ा 10 हजार यूनिट से ऊपर पहुंच गया है। साथ ही, जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच कंपनी ने कुल 91,184 यूनिट्स की बिक्री की। इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। दिसंबर, 2024 में कंपनी ने होलसेल में कुल 11,676 यूनिट्स की बिक्री की। प्रदर्शन की दृष्टि से कंपनी के लिए यह सर्वश्रेष्ठ दिसंबर रहा। इन आंकड़ों से घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निसान कारों की जबर्दस्त मांग का पता चलता है। दिसंबर में निर्यात होलसेल का आंकड़ा 9,558 यूनिट्स और घरेलू बिक्री का आंकड़ा 2,118 यूनिट्स का रहा।

Advertisements

निर्यात का आंकड़ा दिसंबर, 2023 के 5,561 यूनिट्स की तुलना में 72 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं नवंबर, 2024 के 6,698 यूनिट्स की तुलना में यह 43 प्रतिशत ज्यादा है। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा,चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी का निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समीक्षाधीन तिमाही की तुलना में 63 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का यह जबर्दस्त प्रदर्शन निसान की कारों के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे और उत्साह का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here