Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur भारत सरकार का अब तक का सबसे शानदार बजट, हर नागरिक को...

भारत सरकार का अब तक का सबसे शानदार बजट, हर नागरिक को मिलेगा लाभः बिट्टू भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट अब तक का सबसे शानदार बजट है और इससे देश के हर नागरिक को लाभ मिलेगा। इस बेहतरीन बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित एनडीए सरकार बधाई की पात्र है। यह विचार जिला भाजपा महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने बजट का स्वागत करते हुए व्यक्त किए। बिट्टू भाटिया ने कहा कि इस बार के बजट में पहले से कहीं ज्यादा आम देशवासियों पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के लिए विशेष योजनाओं का प्रावधान करने के साथ-साथ किसानों और उद्योगपतियों के उत्थान के लिए योजनाओं में बढ़ोतरी करना सराहनीय कदम है।

Advertisements

इसके साथ ही इनकम टैक्स रिबेट की सीमा 12 लाख तक करने से देश के करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। श्री भाटिया ने कहा कि मैडीकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सीटों में बढ़ोतरी एवं कई दवाओं की कीमतों में भारी कमी का भी देश के नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्यों के विकास पर भी बजट में विशेष ध्यान दिया गया है तथा वित्त मंत्री ने राज्यों को नए प्रोजैक्ट देकर देश भर में विकास का नया मील पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने ऐसा जनहितैषि और विकासशील बजट कभी नहीं देखा और उम्मीद है कि आने वाले समय में एनडीए की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here