
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजपूत सभा होशियारपुर के पदाधिकारियों ने विधायक ब्रह्मशंकर शर्मा से महाराणा प्रताप भवन से लेकर बुलावारी चौक तक की सड़क के निर्माण कार्य हेतू संपर्क किया। राजपूत बरादरी के ही नहीं बल्कि अखंड भारत के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का जयंती समारोह अप्रैल/मई माह में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और इसकी तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए सड़क निर्माण के कार्यों का मांग पत्र विधायक जिंपा को सौंपा गया। यह सड़क काफी लंबे समय से टूटी हुईं हैं जिसका निर्माण मार्च 2025 तक करवाने का अश्वासन दिया।

राजपूत बरादरी के साथ-साथ शिव शक्ति नगर वैल्फेयर सोसायटी एवं गौतम नगर के भी बहुत सारे सदस्य शामिल थे।
राजपूत सभा के प्रधान ठाकुर सरजीवन सिंह, मुख्य सचिव कैप्टन डॉ. सुभाष डडवाल, मीर सिंह, सुदर्शन डडवाल, सतीश जसवाल, हरकृष्ण गोपाल, मनमोहन सिंह, डी पी सारदा, हर्ष मणि सैनी, बालक राम, कोहल, विकास कुमार, विकास सिंह, सतपाल बग्गा आदि मौजूद थे।












