Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur न सिर्फ जनता बल्कि मीडिया भी चब्बेवाल में अवैध खनन खिलाफ दे...

न सिर्फ जनता बल्कि मीडिया भी चब्बेवाल में अवैध खनन खिलाफ दे रहा साथ : डा. राज कुमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल ने अपने हलके में आज फिर नाजायज माईनिंग पर अपना सख्त रुख जाहिर किया। उन्होंने नाजायज खनन की जानकारी देने वाले को नकद ईनाम के अपने वायदे को फिर से दोहराया और एक बार फिर लोगों को इसमें उनका साथ देने के लिए कहा। डा. राज कुमार ने खुशी जाहिर की कि इस लोक लहर में न सिर्फ आम जनता बल्कि मीडिया भी आगे आकर उनका साथ दे रहा है।

Advertisements

– पत्रकार रामपाल भारद्वाज को अवैध माईनिंग खिलाफ सूचना देने के लिए किया सम्मानित

उन्होंने पत्रकार रामपाल भारद्वाज को नाजायज माईनिंग की सूचना देने के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने मुहिम को लोक लहर में तबदील करने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। डा. राज ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा सतलुज दरिया किनारे नाजायज माईनिंग का सख्त नोटिस लेकर की गई कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह खुद और चब्बेवाल की जनता इस कार्य में कैप्टन साहिब के साथ है और नाजायज खनन को रोकने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इन कोशिशों के सकारत्मक नतीजे भी सामने आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here