Tuesday, October 20, 2026
Home Latest पीसीएस परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग मार्च से शुरू होगी: नीलम महे

पीसीएस परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग मार्च से शुरू होगी: नीलम महे

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो, जालंधर नीलम महे ने बताया कि जिला प्रशासन जालंधर के नेतृत्व में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, जालंधर दफ्तर में मार्च-2025 से पंजाब सिविल सेवा परीक्षा-2025 (पीसीएस) की मुफ्त कोचिंग शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार पंजाब सिविल सेवा परीक्षा-2025 (पीसीएस) के लिए कोचिंग लेना चाहते है, जिनकी मूल शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट है, आयु सीमा 21-37 वर्ष (अनुसूचित जाति के लिए ऊपरी आयु सीमा 42 वर्ष और विकलांगों के लिए 47 वर्ष) है, वे इस मुफ्त कोचिंग के लिए योग्य होंगे। उन्होंने कहा कि यह उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग होगी, जिसके अच्छे परिणाम आना तय है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार उक्त निःशुल्क कोचिंग लेना चाहते है वे 13 मार्च 2025 को प्रातः 9:00 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में अपने शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट आधार कार्ड, जाति सर्टिफिकेट आदि के साथ प्रारंभिक स्क्रीनिंग में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 90569 20100 पर संपर्क कर सकते है।उन्होंने जिले के युवाओं को जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू की जा रही इस निःशुल्क कोचिंग का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here