Monday, October 19, 2026
Home Latest भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए सी-पाईट कैंप...

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए सी-पाईट कैंप थेह कांजला में निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो की उप निदेशक नीलम महे ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना में  अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के युवा जो सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है या कर चुके है, उनके लिए सी-पाइट कैंप, कपूरथला में शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार सी-पाइट कैंप थेह कांजला, कपूरथला में आकर मुफ्त तैयारी कर सकते है। कैम्प में युवाओं के लिए जिम, खेल और स्मार्ट क्लास रूम की विशेष व्यवस्था है और प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को पंजाब सरकार द्वारा आवास और भोजन की सुविधा मुफ्त प्रदान की जाएगी। सी-पाइट कैंप के प्रशिक्षण अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने कहा कि इच्छुक युवा अपने दसवीं/बारहवीं योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो और पद के लिए आवेदन किए गए ऑनलाइन फॉर्म की एक कॉपी के साथ सी-पाइट कैंप, थेह कांजला, कपूरथला में संपर्क कर सकते है या दफ्तर के हेल्पलाइन नंबर 83601-63527, 69002-00733 और 99143-69376 पर संपर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here