Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur अंकुश ने आईसीएससी 10वीं में 98% अंक प्राप्त कर स्कूल में किया...

अंकुश ने आईसीएससी 10वीं में 98% अंक प्राप्त कर स्कूल में किया टॉप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आई.सी.एस.सी की मैट्रिक कक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में द ट्रिनिटी स्कूल, असलपुर, होशियारपुर के छात्र अंकुश राय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने, अपने शिक्षकों तथा माता-पिता का नाम रोशन किया। बातचीत के दौरान अंकुश राय ने बताया कि मेरी इस मेहनत में मेरे शिक्षकों और माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान है। लगातार मेहनत से पढ़ाई करने और स्कूल के अलावा लाइब्रेरी की किताबें पढ़ने की आदत ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।

Advertisements

ग्यारहवीं कक्षा में नॉन-मेडिकल की पढ़ाई कर रहे अंकुश राय का सपना आई.आई.टी. में जाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। अंकुश राय, जिला भाषा खोज अधिकारी, डा. जसवंत राय और विज्ञान शिक्षिका बबीता रानी का बेटा है। गौरतलब है कि इसी स्कूल के छात्र धनव सूद ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और अक्षज शर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here