Monday, October 19, 2026
Home Himachal अभिषेक गर्ग ने हमीरपुर में संभाला अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार

अभिषेक गर्ग ने हमीरपुर में संभाला अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश कैडर के 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग ने बुधवार को जिला हमीरपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अभिषेक कुमार गर्ग ने इससे पूर्व बिलासपुर  उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) के रूप में सेवाएं प्रदान की हैं। अभिषेक कुमार गर्ग बोकारो  झारखंड के रहने वाले हैं। कार्यभार ग्रहण करते हुए अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा कि जिला हमीरपुर में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से क्रियान्वित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि शासन के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे। इसके साथ ही, ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष बल दिया जाएगा। एडीसी अभिषेक  कुमार गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, दक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी  टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here