Monday, October 19, 2026
Home Latest लखनऊ में चलती बस को लगी भीषण आग, 5 की मौत, कई...

लखनऊ में चलती बस को लगी भीषण आग, 5 की मौत, कई घायल

लखनऊ (द स्टैलर न्यूज़)। लखनऊ में एक स्लीपर बस में आग लगने से 5 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली जा रही थी और जब वह लखनऊ पहुंची तो चलती बस में अचानक धुआं भरने लगा और कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग इतनी भयानक थी कि बस में मौजूद 60 यात्रियों में से 5 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Advertisements

घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर बस को छोड़कर भाग गए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here