
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई मजदूर फैडरेशन की बैठक सुपरवाइज़र यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार लड्डू की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर फैडरेशन एवं यूनियन के सदस्यों ने पैसको कंपनी की तरफ से सफाई सेवकों पर लगाए गए एक्स सर्विसमैन सुपरवाइज़र लगाए जाने की निंदा की गई और निगम कमिशनर को मांगपत्र सौंपकर इन सुपरवाइज़रों को हटाने की मांग की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए फैडरेशन के अध्यक्ष राजा हंस व आउटसोर्स यूनियन के अध्यक्ष कमल भट्टी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 140 एक्स सर्विसमैनों को पूरे पंजाब में सफाई सेवकों पर बतौर सुपरवाइज़र लगाया गया है, जोकि सफाई सेवकों के साथ पूरी तरह से धक्केशाही है।

सुपरवाइज़र यूनियन की अगुवाई में हुई सफाई मजदूर फैडरेशन की बैठक, कमिशनर को सौंपा मांगपत्र
उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों की तरक्की रोककर पंजाब सरकार एक्स सर्विसमैनों की तैनाती कर रही है, जबकि कई सफाई सेवकों की तरक्की बाकी है तथा वह सुपरवाइज़र बनने वाले हैं। परन्तु सरकार ने उनके हक पर डाका मारा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मांग की कि भीषण गर्मी को देखते हुए सफाई सेवकों का समय सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक किया जाए और जितने भी आउटसोर्स फील्ड वर्कर्स हैं जैसे माली, इलैक्ट्रीशन स्ट्रीट लाइट, सीवरमैन, वाटर सप्लाई मेंटीनेंस, बेलदार एवं अन्य फील्ड कर्मचारियों का समय सुबह 7 से बाद दोपहर 2 बजे तक किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उक्त मांगों की तरफ अगर सरकार ने ध्यान दिया तो फैडरेशन की तरफ से होशियारपुर में शुरु किया जाने वाला संघर्ष पंजाब स्तर पर पहुंचेगा, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
इस मौके पर निगम कमिशनर डा. अमनदीप कौर ने उनकी मांगे पंजाब सरकार के ध्यान में लाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चेयरमैन धरमिंदर, उपाध्यक्ष अरुण कुमार आदिया, सुपरवाइज़र विक्की, उपचेयरमैन अमन सहोता, मुख्य वक्ता आशू बत्तरा, उपाध्यक्ष जस्सी भट्टी, कोषाध्यक्ष जैपाल हंस, चेयरमैन राकेश सिद्धू, उपाध्यक्ष अनिल गिल, प्रधान नरेश कुमार, गगनदीप, इंदरपाल, सुम्मी शर्मा, दीपक मट्टू, सूरज हंस सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।












