Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur सीवरमैनों की समस्याएं हल करवाना प्राथमिकता, जनहित में हड़ताल खत्म कर काम...

सीवरमैनों की समस्याएं हल करवाना प्राथमिकता, जनहित में हड़ताल खत्म कर काम पर लौटेः संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में बहुमूल्य एवं अहम योगदान निभाने वाले सीवरमैनों की सेवाओं की जितनी सराहना की जाए कम है तथा इनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द हल करवाकर इन्हें उनका बनता हक दिलाया जाएगा। यह बात बैंकफिको पंजाब चेयरमैन संदीप सैनी ने सीवरमैनों से हड़ताल खत्म कर शहर वासियों को स्वच्छ एवं साफ सुथरी व्यवस्था पूर्ण सेवाएं देने की अपील करते हुए कही।

Advertisements

संदीप सैनी ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि सीवरमैन अपनी जान जोखिम में डालकर शहर वासियों को साफ सुथरा वातावरण देते हैं तथा उनके कार्य करने दौरान पेश आने वाली समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने सीवरमैन यूनियन से अपील की कि यह शहर उऩका है और वह अपने शहर के लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार को कुछ समय और दें ताकि उनकी समस्त जाय़ज मांगों, जिनमें सबसे जरुरी उनकी वेतनवृद्धि है का हल करवाया जा सके व इसलिए वह हड़ताल को खत्म कर काम पर लौटें। श्री सैनी ने सीवरमैन यूनियन से अपील की कि वह उन पर विश्वास रखें तथा वह उऩकी मांगों के हल के लिए कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत से मिले भी हैं और फिर मिलेंगे तथा जरुरत पड़ने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समक्ष मामला उठाकर उनका जितनी जल्दी हो सके हल करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here