
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विद्यार्थी जीवन पूरी जिंदगी का वह स्मरणीय समय होता है जब इंसान के जीवन की नींव रखी जाती है इसलिए इस समय विद्यार्थियों का केवल एक ही धर्म है कि वह दिल से शिक्षा ग्रहण करें। उपरोक्त शब्द समाज सेवक संजीव तलवाड द्वारा गांव बस्सी गुलाम हुसैन में सत्य राज विद्यार्थी सहायता केंद्र की तरफ से विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री भेंट करने हेतु रखे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे। तलवाड़ ने कहा कि हम स्कूल में जीते जाते भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं जो अध्यापक के रूप में हमें हमारी मंजिल प्राप्त करने में सहायता करते हैं ,इसलिए अपने अध्यापकों को भगवान के समान ही दर्जा देना चाहिए।

समारोह में सहायता केंद्र इंचार्ज संजीव थापर ने बताया की संस्था का केवल एक ही मकसद है की विद्यार्थी रोजाना स्कूल आए और शिक्षा ग्रहण करें उन्होंने कहा विद्यार्थी को स्कूल आने में जो समस्याएं आती हैं संस्था उन सभी समस्याओं का निवारण करेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक संस्था ने बाढ़ पीड़ित 26 बच्चों की मुश्किलों का समाधान कर उन्हें गोद लिया है। इस मौके जरूरतमंद 6 विद्यार्थियों को संस्था द्वारा गोद लिया गया जिनकी पढ़ाई का सारा खर्च सत्यराज विद्यार्थी सहायता केंद्र उठाएगा । कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ ग्राम पंचायत बस्सी गुलाम हुसैन के सदस्य एवं सत्यराज विद्यार्थी सहायता केंद्र के सदस्य भी उपस्थित थे।











