Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur मासूम हरवीर सिंह हत्याकांड मानव जाति पर कलंक, प्रवासियों की जांच जरुरीः...

मासूम हरवीर सिंह हत्याकांड मानव जाति पर कलंक, प्रवासियों की जांच जरुरीः सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला न्यू दीप नगर में मासून हरवीर सिंह के अपहरण एवं हत्या से मन काफी बेचैन एवं उदास है तथा सरकार को चाहिए कि ऐसे केसों में तीव्र कार्यवाही करके आरोपी को उसके अंजाम तक पहुंचाया जाना चाहिए। यह बात पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने उक्त घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस केस के बाद सरकार को एक कड़ा फैसला लेना चाहिए और बाहरी लोगों के पंजाब में जमीन खरीदने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के साथ-साथ प्रवासियों की जांच को भी जरुरी कर देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी दरिंदा ऐसी हरकत करने की हिम्मत ही न कर सके। श्री धीर ने जिला पुलिस प्रमुख से मांग की कि जिले के जितने भी बच्चे आजतक लापता हुए हैं उनके केसों की जांच जल्द से जल्द पूरी करके बच्चों की तलाश करके उनके परिजनों से मिलाया जाए। श्री धीर ने पंजाबियों से भी अपील की कि वह एकजुट होकर बाहरी लोगों को पंजाब में दिए गए अत्याधिक अधिकारों में कटौती की मांग को लेकर एकजुट हों ताकि पंजाब और पंजाबियत को बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here