Monday, November 2, 2026
Home Latest एलआईसी कार्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस

एलआईसी कार्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलआईसी कार्यालय माल रोड में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर जोगिंदरपाल ने सभी को हिन्दी को प्रोत्साहित करने एवं हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा है तथा हमें इसका सम्मान करने के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी इसे प्रयोग में लाना चाहिए। इस अवसर पर मैनेजर एचएस सिद्धू, रशपाल, हरमेश, विनोद गोयल, ब्रिजपाल सिंह शेखावत, मैडम मीना, टोनिका, नेहा, सोनी,  हरमेल सिंह, किरन, कुलविंदर, सुरिंदर सिंह, अनिल कुंद्रा, नरेश, परवीन, संजीव सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं एलआईसी एडवाइज़र मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here